दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार
07-Jul-2024 07:49 PM 1680
भदोही, 07 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ऊंझ क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोपी पति सहित कुल तीन लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ऊंझ थाना क्षेत्र के सुधवै गांव में आरोपी ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई थी। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^