डबल-इंजन सरकार में भी बढ़ रहे महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराधः यादव
06-Apr-2025 10:13 PM 3132
नयी दिल्ली 06 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि यह बहुत चिंता की बात है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार राजधानी में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों, जिनमें दुष्कर्म और हत्याएं शामिल हैं, को रोकने में बुरी तरह विफल है। श्री यादव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपराध के आंकड़े को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाए बिना बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, जिसके कारण लोग अब दिन में भी अपने घरों से बाहर निकलने से डरते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^