डबल इंजन की सरकार में दोगुनी हुई हरियाणा के विकास की रफ्तार: भजनलाल
27-Sep-2024 08:50 PM 7380
तोशाम (हरियाणा), 27 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पैसे लगते थे लेकिन इसके बाद डबल इंजन की सरकार में युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिल रहा है और विकास की रफ्तार दोगुनी हो गई है। श्री शर्मा शुक्रवार को हरियाणा के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बापोड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जवान और किसान की धरती बताते हुए कहा कि मेहनतकश किसान देश को आगे बढ़ाता है और किसान का बेटा मां भारती की सेवा में समर्पित रहता है लेकिन कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^