डबल इजंन की सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है: मौर्य
18-Jun-2023 06:57 PM 4057
बस्ती 18 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र तथा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरे होने पर गौर मे विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है क्योंकि उनको केवल मोदी को हटाना है लेकिन मोदी कैसे हटेगे। ‘ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 04 करोड़ से अधिक लोगो को आवास,12 करोड़ से अधिक लोगो को शौचालय निर्माण के लिए पैसे, 12 करोड़ से अधिक लोगो के घरो में गैस कनेक्शन दिया है ’ आज तक ये सभी कार्य किसी भी प्रधानमन्त्री या पार्टी ने नही सोचा था। जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र तथा प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार बनी है तब से विकास कार्यो को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओ,किसानो,गरीबो,छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए निरन्तर कल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी निरन्तर कार्य कर रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^