डॉ. यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई
28-Jan-2024 11:32 PM 5622
भोपाल, 28 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में नवीं बार शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार और नवगठित राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने पर सर्वश्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। डॉ. यादव ने बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही दोनों नेता बिहार को बेहतर और विकसित बनाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^