दाेस्त की जान बचाने के प्रयास में हाथ गंवा बैठे थे पैरालिंपियन अजीत यादव
03-Jan-2025 08:06 PM 1375
इटावा, 3 जनवरी (संवाददाता) एक हाथ से जैवलिन थ्रो का अभ्यास कर पैरालंपिक के पोडियम तक का सफर तय करने वाले इटावा जिले के पैरा लिंपियन खिलाड़ी अजीत यादव को केंद्र सरकार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेगी । इटावा के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है । इससे पहले भारतीय हॉकी गोलकीपर देवेश चौहान को अर्जुन एवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिले के भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला विधी (साम्हों) के मूल निवासी भालाफेंक के पैरा लिंपियन खिलाडी अजीत सिंह यादव को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^