द. लेबनान में इजरायली हवाई हमले में दो लाेगों की मौत, चार घायल
15-Aug-2024 07:41 PM 5895
बेरूत, 15 अगस्त (संवाददाता) लेबनान में इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने बुधवार को नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजरायली हवाई हमले में दक्षिणी लेबनान में मार्जेयून शहर के एक चौक पर एक कार को निशाना बनाया गया। लेबनानी रेड क्रॉस और नागरिक सुरक्षा ने इसके बाद हताहतों को मार्जेयून और नबातिह शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया। अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पायी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^