द फैमिली मैन जोड़ी श्रीकांत और जेके ने खोला सिटाडेल: हनी बनी का राज
11-Oct-2024 04:40 PM 5555
मुंबई, 11 अक्टूबर (संवाददाता) प्राइम वीडियो ने एक मज़ेदार वीडियो जारी किया है जिसमें प्रशंसकों की पसंदीदा सीरीज़ द फैमिली मैन के प्यारे किरदार श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) और जेके (शारिब हाशमी) सिटाडेल: हनी बनी के आर्काइव्स खंगालते नज़र आ रहे हैं!वीडियो में श्रीकांत तिवारी और जेके सिटाडेल: हनी बनी के आर्काइव्स खंगालते नज़र आ रहे हैं! एक सच्चे जासूस अंदाज़ में दोनों को चेल्लम सर के आर्काइव्स से एक धूल भरी फ़ाइल मिलती है।चुटकुलों की शुरुआत जेके द्वारा फाइल खोलने और शानदार जोड़ी, हनी (सामंथा) और बनी (वरुण धवन) को देखने से होती है। वह चुटकी लेते हुए कहते हैं कि वे 90 के दशक के होंगे। ठेठ फैमिली मैन स्टाइल में, तिवारी और जेके बिना समय बर्बाद किए यह दावा करते हैं कि वे असली जासूस हैं, किसी भी प्रतिस्पर्धा को हंसी में उड़ा देते हैं। इसी बीच पेजर अचानक एक ट्विस्ट के साथ बीप करता है: हनी और बनी यहाँ हैं। राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) द्वारा निर्देशित और सीता आर. मेनन के साथ सह-लिखित, सिटाडेल: हनी बनी में वरुण धवन और सामंथा मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में केके मेनन ,सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार जैसे कलाकारों की टोली है। इस सीरीज़ का निर्माण डी2आर फ़िल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो द्वारा किया गया है। सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^