विधान सभा में बोले सीएम योगी, उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बना
20-Aug-2021 07:00 AM 7620
लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा। यब बात सीएम योगी ने विधानसभा में अपनी सरकार के कामकाज को गिनाते कही और साथ विपक्ष पर भी तंज कसा। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जीएसडीपी 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है। अपने संबोधन के दौरान योगी ने दावा किया कि यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा। व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं। अफगनिस्तान के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए। Yogi Politics..///..cm-yogi-said-in-the-vidhan-sabha-uttar-pradesh-became-the-number-2-economy-today-312355
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^