चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमका रहे हैं आप के सांसद: भाजपा
04-Jan-2025 08:14 PM 7602
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं पर चुनाव आयोग को धमकाने का आरोप लगाया है और कहा कि उसके नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वे छटपटा रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि आपके दो सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा नयी दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय जाकर उन्हें धमकाते हैं और फिर वह काम करने को कहते हैं, जो असंवैधानिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^