चोटिल तस्कीन अहमद बंगलादेश की टी-20 विश्वकप टीम में
14-May-2024 03:26 PM 1881
ढाका 14 मई (संवाददाता) बंगलादेश ने अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को बतौर उप कप्तान शामिल किया है। टीम की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे। वर्ष 2007 के बाद टी-20 विश्वकप के हर संस्करण में खेलने वाले शाकिब अल हसन को भी टीम में शामिल किया गया हैं। इस वर्ष सफेद गेंद क्रिकेट में खराब फॉर्म के बावजूद लिटन दास को भी टीम में जगह मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^