चोटिल नितीश राणा की जगह लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हुए आरआर में शामिल
08-May-2025 08:12 PM 8571
जयपुर 08 मई (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को चोटिल नितीश राणा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अपने दल में शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रिटोरियस को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में जगह दी गई। 19 वर्षीय प्रिटोरियस ने अभी तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इस वर्ष के एसए-20 लीग के दौरान 12 मैचों में 166.80 की स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 397 रन बनाए थे। पिछले वर्ष प्रिटोरियस अंडर-19 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^