चोट के बाद दो हफ्ते के रिहैब से गुजरेंगे शाहीन
14-Nov-2022 08:11 PM 7798
लाहौर, 14 नवंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में चोट लगने के बाद दो हफ्ते के रिहैब से गुजरने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। शाहीन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल में हैरी ब्रूक का कैच लेते हुए अपने दाहिने घुटने पर गिर गए थे। गत जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए गाले टेस्ट मैच के दौरान भी उनके इसी घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें करीब तीन महीने के लिये क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^