छू कर मेरे मन को गाने के साथ सभी का दिल चुराने को तैयार हैं मोनालिसा भागल
02-Dec-2024 03:48 PM 5707
मुंबई, 02 दिसंबर (संवाददाता) मोनालिसा भगत गाना छू कर मेरे मन को में नजर आयेंगी।अश्विन महराज एक बार फिर एक शानदार रोमांटिक सॉन्ग के साथ सभी को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी यूनिक स्टाइल की वजह से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह एक रोमांटिक गाना छू कर मेरे मन को लेकर आ रहे हैं।आश्विन महराज द्वारा रीक्रिएट किये गए इस गाने में बेहद ही खूबसूरत मोनालिसा भागल और संतोष कुमार नज़र आ रहे हैं। अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस किये गए इस गाने को एंडी भाकुनी ने निर्देशित किया है। सतीश त्रिपाठी द्वारा कंपोज़ और लिखे गए इस गाने के म्यूजिक वीडिओ में मोनालिसा भागल और संतोष कुमार की केमेस्ट्री देखने लायक है। मुस्कान गौतम और उत्कर्ष शर्मा ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है। यह गाना अश्विन महाराज के यूट्यूब चॅनेल पर उपलब्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^