छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत, सात घायल
20-May-2024 09:25 PM 1560
कवर्धा 20 मई (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये। सभी श्रमिक तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गये थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये। यह दुर्घटना कुकदूर थाना के बाहपाली गांव के पास हुई। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना कर दी गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^