छह महीने में जम्मू-कश्मीर को पटरी पर लाएंगे: आजाद
16-Sep-2024 09:08 PM 8673
जम्मू, 16 सितंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि वह छह महीने में प्रदेश को पटरी पर लाएंगे। श्री आजाद ने डोडा में एक रोड शो को संबोधित करते हुए लोगों से एकता बनाने की जोरदार अपील की और प्रदेश में झूठे नारे की राजनीति की दशकों से चली आ रही प्रथा को समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग वर्षों से खोखले नारे लगाते रहे हैं, जिससे अनगिनत लोगों की जान चली गई और क्षेत्र का विकास रुक गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^