छात्र खुद को सीमाओं में न बांधें : टेरेंस
07-Apr-2022 08:37 PM 7770
फगवाड़ा 07 अप्रैल (AGENCY) कोरियोग्राफर, डांसर और सिंगर टेरेंस लुइस ने आज छात्रों से आहवान किया कि वह खुद को सीमाओं में न बांधें। टेरेंस यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अपने पहले गीत ‘शैदाई‘ की सफलता का जश्न छात्रों के साथ मनाने के लिए आए थे। उन्होंने नाच, गाकर छात्रों का मनोरंजन किया और कहा कि छात्रों को अपने लगातार अपने जुनून का पीछा करना चाहि, प्रतिभा को निखारने की कोशिश करनी चाहिए और इस दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए। उनके साथ गीतकार वंदना खंडेलवाल और फिल्मकार केतकी पंडित मेहता भी आई हुई थीं। टेरेंस ने 2009 में रियलिटी टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में एक निर्णायक के रूप में शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने कुछ फिल्मों में कोरियोग्राफी की पर साथ ही टीवी शो में निर्णायक के रूप में आना भी जारी रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^