चीन में सड़क धंसने से 19 लोगों की मौत
01-May-2024 01:20 PM 8774
गुआंगज़ौ, 01 मई (संवाददाता) दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में मंगलवार देर रात एक एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से 18 वाहनों के फंस जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। मेइझोउ शहर के अधिकारियों ने बताया कि मेइझोउ में मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेसवे के एक खंड पर देर रात करीब 02:10 बजे यह घटना हुई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 30 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीझोउ सरकार के अनुसार, फिलहाल, यहां पांच सौ से अधिक बचाव कर्मी कार्य में जुटे हुये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^