चीन की फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत
23-Jun-2023 05:37 PM 3979
शेनयांग (चीन) 23 जून (संवाददाता) पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक स्टील फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशासन के अनुसार दुर्घटना गुरुवार सुबह 7:55 बजे यिंगकौ शहर में यिंगकौ स्टील कंपनी लिमिटेड में हुई। इस हादसे मेंचार लोगों की मौत हो गयी और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हादसा एक उपकरण की खराबी के कारण हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^