चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में तीन लोगों की मौत
09-Jul-2024 03:29 PM 5676
बीजिंग, 09 जुलाई (संवाददाता) चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार शाम एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। बाझोंग में टोंगजियांग काउंटी के स्थानीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दुर्घटना कल शाम करीब 07:30 बजे सिचुआन के बाझोंग शहर में एस204 राजमार्ग पर तब हुई, जब वाहन राजमार्ग से गुजर रहा था। भूस्खलन के कारण एक बड़ा चट्टान पहाड़ी से लुढ़कर वाहन से टकरा गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^