चौथे दिन मां-बेटी के शव बरामद, आठ पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
05-Aug-2024 12:07 AM 5898
मंडी, 04 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल में मंडी जिला के पधर उपमंडल के रामबन गांव में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के चौथे दिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को दो और शवों को तलाशने में सफलता मिली है। यह शव 23 वर्षीय सोनम पत्नी राम सिंह व उनकी 3 माह की मासूम बेटी मानवी के हैं। पिछले तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान छह लोगों के शव मलबे से निकाले गए थे। वहीं, रविवार दोपहर को दो और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा आठ पहुंच गया है। दो शव अभी भी मलबे में दबे हुए है, जिनकी तलाश जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^