16 से 19 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
14-Oct-2021 03:53 PM 8309
रायपुर | भले ही मंगलवार को ही प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है,लेकिन मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 14 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली रही। इसकी वजह से उमस में भी थोड़ी बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से ही अगले 24 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिणी तटीय ओडिशा व आंध्र प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके प्रभाव से ही 15 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। प्रदेश से मानसून हो चुका विदा,1098 मिमी वर्षा हुई मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है और अब तक प्रदेश में करीब 1098 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश बीते सालों की तुलना में देखा जाए तो 98 फीसद बारिश हो चुकी है। Chances of rain..///..chances-of-rain-in-chhattisgarh-from-16-to-19-october-323171
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^