चंडीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के पानी पर निशाना है: सिद्धू
04-Apr-2022 08:30 PM 6869
चंडीगढ़, 04 अप्रैल (AGENCY) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने साेमवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ एक बहाना है, पंजाब के दरियाई पानी पर निशाना है। चंडीगढ़, जो पंजाब एवं हरियाणा दोनों प्रदेशों की राजधानी है और केंद्र शासित प्रदेश भी है, में कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की घोषणा के बाद छिड़े राजनीतिक बवाल के बीच श्री सिद्धू ने ट्वीट किया और कहा कि पंजाब के 27 गांव उजाड़ के बनाया हुआ चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग करते हुए आगे कहा, “कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना …चंडीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के दरियाई पानी पे निशाना है।” चंडीगढ़ के मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा का एक विशेष सत्र कल (मंगलवार, पांच अप्रैल को) बुलाया गया है। पंजाब विधानसभा पहले ही प्रस्ताव पारित कर चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने की मांग कर चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^