चंदौली में एसयूवी पेड़ से टकराई,तीन मरे
26-Jul-2024 02:29 PM 8992
चंदौली 26 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात करीब एक बजे यह हादसा बरहनी गांव के पास हुआ जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से दो लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई । बाद में दो लोगो को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार पांच लोग बाबा कीनाराम मठ से दर्शन करके वापस लौट रहे थे ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^