चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के शुरुआती विकास का खोला राज
22-Aug-2024 10:11 PM 4738
चेन्नई, 22 अगस्त (संवाददाता) भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के वैज्ञानिकों की एक टीम ने अपने शोध में कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के शुरुआती विकास का राज खोला है। टीम ने अपने शोध में कहा कि चंद्रयान -3मिशन के प्रज्ञान रोवर से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमा की सतह मैग्मा के महासागर से ढका हुआ था।यह विश्लेषण चंद्रमा पर मिट्टी की माप को लेकर था।ये आंकड़े प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर रिकॉर्ड किए थे। इन आंकड़ों का शोधकर्ताओं ने विश्लेषण किया जिससे पता चला कि चंद्रमा की मिट्टी एक प्रकार की चट्टान फेरोअन अनोर्थोसाइट से बनी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^