चंद्रचूड़ ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
29-Sep-2024 06:00 PM 1322
तिरुमाला, 29 सितंबर (संवाददाता) भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने रविवार को तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने वैकुंठ क्यू कॉम्प्लेक्स से मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में प्रार्थना की। दर्शन के बाद वैदिक पंडितों ने रंगनायकुला मंडपम में सीजेआई और उनके परिवार को वेदसेवाचनम अर्पित किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्होंने रंगनायकुला मंडपम में वैदिक आशीर्वाद दिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने मुख्य न्यायाधीश को देवता की तस्वीर और तीर्थ प्रसादम (पवित्र भोजन) प्रदान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^