चंड़ीगढ़, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा ने जीत दर्ज की
29-Nov-2024 11:22 PM 3317
सिकंदराबाद, 29 नवंबर (संवाददाता) 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में शुक्रवार को चौथे दिन चंडीगढ़, मिजोरम,मध्य प्रदेश और हरियाणा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। आज यहां तेलंगाना के सिकंदराबाद में दक्षिण मध्य रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आरआरसी ग्राउंड, रेल निलयम में खेली जा रही चैंपियनशिप के चौथे दिन की शुरुआत पूल ई में चंडीगढ़ और केरल के बीच हुये कड़े मुकाबले में चंडीगढ़ ने 3-2 जीत हासिल की। ​​दीपांजलि तिर्की (42'), परमेश्वरी पिनापोथुला (48') ने केरल हॉकी के लिए गोल किए, जबकि हॉकी चंडीगढ़ के लिए सिमरन (44') और अन्नू (56') ने गोल किए। विजयी गोल हॉकी चंडीगढ़ की तमन्ना (60') ने किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^