चंबल रिवर फ्रंट से निचली बस्तियों को मिला स्थाई सुरक्षा कवच-धारीवाल
19-Sep-2023 10:47 PM 4928
कोटा,19 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा में चंबल नदी के दोनों छोर पर विकसित विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट से कोटा बैराज की निचली तटीय बस्तियों को स्थाई सुरक्षा कवच हासिल हो गया है। श्री धारीवाल ने बुधवार को बताया कि चंबल नदी के बांधों से की जा रही भारी मात्रा में पानी की निकासी के बाद भी निचली बस्तियां जल भराव से पूर्णतया मुक्त रही। चंबल रिवर फ्रंट के लिए तैयार सुरक्षा दीवार ने कोटा बैराज से की जाने वाली भारी पानी की निकासी के बाद सुरक्षा कवच के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^