चार्ली डीन डब्ल्यूपीएल 2025 में आरसीबी टीम के लिए खेलेंगी
16-Jan-2025 05:27 PM 5697
नयी दिल्ली 16 जनवरी (संवाददाता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए चोटिल सोफी मोलिनक्स की जगह इंग्लैंड की ऑलराउंडर चार्ली डीन को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर मोलिनक्स घुटने की चोट से परेशान है। उनके घुटने की सर्जरी हाेने के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज सीरीज से भी बाहर हो गई हैं। डीन को पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में डब्ल्यूबीबीएल के दौरान घुटने में चोट लग गयी थी। जिसके कारण मोलिनक्स लगातार परेशानी से जूझ रही थी। वह मेलबर्न रेनेगेड्स की कप्तान होने के बावजूद 11 में से चार मैच नहीं खेली पायी। डीन ने इंग्लैंड के लिए खेले 36 टी-20 में 18.19 की शानदार औसत से 46 विकेट चटकाये हैं। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मोलिनक्स के न खेल पाने की वजह से उनका डब्ल्यूपीएल में पर्दापण होगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूपीएल आगामी सात फरवरी से शुरु होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^