चार जून को भाजपा की सरकार का बंधेगा बोरिया बिस्तर : अखिलेश
30-May-2024 09:39 PM 6021
महाराजगंज/मऊ 30 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को दावा किया कि चार जून के बाद दिल्ली से भाजपा की सरकार हटने जा रही है। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी और मऊ लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत किया है। सभी ने पसीना बहाया है। जनता भाजपा के खिलाफ है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं सभी को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री इस चुनाव में घबराये हुए हैं। उनकी जुबान लड़खड़ा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^