बुधनी उपचुनाव में भाजपा जीत के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ देगी-यादव
25-Oct-2024 10:33 PM 2207
सीहोर, 25 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी से निकली भाजपा की विजय यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, इसे लगातार आगे बढ़ाना है। बुधनी उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजय हासिल कर जीत के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ देगी। डॉ. यादव ने आज बुधनी के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रोड शो किया एवं बुधनी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^