बोत्सवाना में सड़क दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, सात घायल
02-Jun-2023 03:45 PM 7766
गेबोरोने 02 जून (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीकी शहर बोत्सवाना के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये हैं। बोत्सवाना के उत्तरी हिस्से के एक वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक रॉबर्ट ममेसे ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार को बोत्सवाना के दूसरे सबसे बड़े शहर फ्रांसिसटाउन में हुई। फ्रांसिसटाउन के उत्तर-पश्चिम में एक सड़क पर एक ट्रक के मिनीबस से टकरा जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^