बोपन्ना ने नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से नाम वापस लिया
10-Sep-2022 07:12 PM 1606
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (संवाददाता) भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने घुटने में सूजन के कारण नॉर्वे और भारत के बीच होने वाले डेविस कप 2022 विश्व ग्रुप-1 टाई से नाम वापस ले लिया है। बोपन्ना ने शनिवार को ट्वीट किया, "मुझे इस हफ्ते देश का प्रतिनिधित्व करने के अपने निरंतर प्रेम और समर्पण के विरुद्ध जाते हुए नॉर्वे के खिलाफ डेविस कप टीम से हटने का फैसला करना पड़ा है। मेरे घुटने में सूजन है और डॉक्टर ने मुझे अगली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने से पहले आराम करने की सलाह दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^