बिरसा मुंडा स्टेडियम पर होंगी चार राष्ट्रीय चैंपियनशिप
13-Feb-2023 07:23 PM 1339
राउरकेला,13 फरवरी (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने उभरते हुए सितारों को विश्व-स्तरीय आयोजन स्थल पर खेलने का मौका देने के इरादे से यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम पर चार राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने का फैसला लिया है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पिछले महीने विश्व कप मैचों का आयोजन करने वाले इस स्टेडियम पर जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (13-23 अप्रैल), जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (28 अप्रैल - आठ मई), सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (13-23 मई) और सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (28 मई से सात जून) सहित चार टूर्नामेंट खेले जायेंगे। सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का आयोजन तमिलनाडु के मदुरई में तीन से 14 मई के बीच किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^