बिजली संकट को लेकर सरकार गंभीर है: हेमंत सोरेन
26-Apr-2022 09:01 PM 8539
रांची, 26 अप्रैल (AGENCY) झारखंड में जारी बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री सह उर्जा मंत्री हेमंत सोरेन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आज प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिजली संकट को लेकर सरकार गंभीर है। अचानक मांग बढ़ने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। बिजली उपलब्धता सब जगह हो, इस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बिजली संकट देशव्यापी है।अतिरिक्त बिजली खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराया जा रहा है। मालूम हो कि विगत एक सप्ताह से झारखंड में बिजली संकट चल रहा है।बीते दो दिनों से हालात बहुत ही गंभीर हो गयी है। जेबीवीएनएल को सेंट्रल पावर एक्सचेंज से अधिक पैसे देने पर भी बिजली नहीं मिल रही है। पीक ऑवर में मांग बहुत अधिक बढ़ गयी है मगर उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है।इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावार हो चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^