बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी संसदीय बोर्ड करेगा: चिराग
07-Jun-2025 10:12 PM 7694
पटना, 07 जून (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर अपने पत्ते नहीं खोले और कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय केवल पार्टी संसदीय बोर्ड ही लेगा। श्री पासवान ने शनिवार को नई दिल्ली से आने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुछ लोग इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनके लड़ने को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​उनके चुनाव लड़ने का सवाल है तो इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड फैसला करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^