बिहार में मंत्री के भाई जबरन हड़प रहे जमीन : तेजस्वी
12-Jan-2025 08:50 PM 2675
बेतिया, 12 जनवरी (वार्ता ) बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की मंत्री रेणू देवी के भाई पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए आज प्रदेश में पूर्णत: राक्षस राज स्थापित हो चुका है और सरकार एवं उसके मुखिया बेसुध है। श्री यादव ने रविवार को यहां कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री रही तथा वर्तमान में बिहार में मंत्री रेणू देवी के आदतन अपराधी भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामज़द है। उसने कल फिर बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की एवं पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन हस्ताक्षर कराए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^