बिहार में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का चेहरा बनने पर गर्व हैः पंकज त्रिपाठी
08-May-2025 05:31 PM 8354
मुंबई, 08 मई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने गृह राज्य बिहार में आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का चेहरा बनने पर गर्व व्यक्त किया है।बिहार में अब तक आयोजित सबसे बड़े खेल आयोजन के रूप में प्रशंसित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ ने देश भर से युवा खिलाड़ियों को आकर्षित किया है, जिससे राज्य एक गतिशील खेल केंद्र में बदल गया है।उन्होंने कहा, 'मेरे लिए अपने गृह राज्य में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' से जुड़ना एक बड़ा सम्मान है। बिहार में इन खेलों का आयोजन होते देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बिहार सरकार और खेल अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई! हमारे युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना सिर्फ़ शारीरिक शक्ति का निर्माण करने के बारे में नहीं है। यह अनुशासन, लचीलापन और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देने के बारे में है।'उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि बिहार के प्रेरक चेहरे के रूप में मेरी भागीदारी युवा किशोर और किशोरियों को बड़े सपने देखने, सक्रिय रहने, जुनून तथा गर्व के साथ बिहार और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^