बिहार में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राजद का राजभवन मार्च
15-Sep-2024 09:34 PM 4912
पटना 15 सितंबर (संवाददाता) बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आज राजभवन मार्च निकाला। राजद के यहां प्रदेश कार्यालय से रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च में हिस्सा लिया। राजद के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में लगातार अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी करते रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^