बिहार में बदले जा सकते हैं भाजपा कोटे के मंत्री
khabarbaaz
India
02-Aug-2022 06:12 PM
5890
पटना 02 अगस्त (AGENCY) बिहार में आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन और सरकार में शामिल पार्टी कोटे के मंत्रियों में बहुत कुछ बदलाव होने की संभावना है। भाजपा के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बहुत कुछ बदलने वाला है। संगठन और सरकार दोनों में बड़े बदलाव होंगे। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल के तीन वर्षों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। श्री जयसवाल को 14 सितंबर 2019 को शीर्ष नेतृत्व ने बिहार भाजपा की कमान सौंपी थी। बिहार भाजपा को नए प्रभारी भी मिलने वाले हैं। पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनाये जाने से यह पद खाली है। वर्तमान में पार्टी के बिहार मामलों के सह प्रभारी एवं सांसद हरीश द्विवेदी ही कामकाज देख रहे हैं। सरकार में भी भाजपा बड़ा बदलाव कर सकती है। खराब परफॉरमेंस वाले एवं बीमार मंत्री को बदला जा सकता है। पटना दौरे पर आये राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की थी। केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और श्री नड्डा के दौरे के समापन के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है। श्री जायसवाल को बिहार भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी 14 सितंबर 2019 को सौंपी गई थी। तीन साल पूरे होने से पहले क्या बिहार को नया नेतृत्व मिलेगा या इनका कार्यकाल बढ़ाया जायेगा। इस पर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि 30-31 जुलाई को पटना में भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सफल बैठक आयोजित करा कर प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल से राष्ट्रीय नेतृत्व काफी खुश है। इस कार्यक्रम से वर्तमान अध्यक्ष का कद और बढ़ गया है।...////...
«
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर 9322 कर्मियों का हुआ चयन : मंगल
टाईम पास
»
मानव संसाधन के विकास में तकनीकी शिक्षा की अहम भूमिका: बराड़
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bihaar-men-badale-ja-sakate-hain-bhaajapa-kote-ke-mamtree
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/bihaar-men-badale-ja-sakate-hain-bhaajapa-kote-ke-mamtree
PAGETOP:
ERROR: