बिहार में 36 आईपीएस को प्रोन्नति, एक एडीजी, तीन आईजी और आठ डीआईजी बनाए गए
24-Dec-2024 12:06 AM 4643
पटना 23 दिसंबर (संवाददाता) बिहार सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 36 अधिकारियों को पदोन्नति दी, जिसमें से एक को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), तीन को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और आठ को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत पदस्थापित वर्ष 2000 बैच के आईपीएस गणेश कुमार को आईजी कोटि से एडीजी कोटि में प्रोन्नति दी गई है। इसी तरह वर्ष 2007 बैच के आईपीएस दिलजीत सिंह, विवेक कुमार और रंजीत कुमार मिश्र को डीआईजी से आईजी कोटि में प्रोन्नत किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^