बिहार के सभी 40 सीटों पर राजग की जीत दर्ज होगी: भीम सिंह
27-Apr-2024 01:48 PM 7871
समस्तीपुर, 27 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद भीम सिंह चन्द्रवंशी ने दावा किया है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत होगी। श्री चन्द्रवंशी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण के हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मतदाताओं ने नकार दिया है।उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने राजग के पक्ष मे मतदान किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था प्रकट की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर मतदाताओं का पूरा विश्वास है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज शक्तिशाली देश के रूप मे अग्रसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^