भोपाल में लगाई जायेंगी भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की प्रतिमाएं: शिवराज
23-Mar-2023 11:23 PM 1841
भोपाल, 23 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भोपाल में अमर शहीद भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाएं लगायी जाएंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान आज यहां रविन्द्र भवन में शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव तथा परमवीर चक्र विभूषित विक्रम बत्रा और मनोज पाण्डे की शहादत के स्मृति प्रसंग में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमा भोपाल में लगाई जायेगी। इसके लिए मनुआभान टेकरी का चयन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^