भू-राजनीतिक बाधाओं के बीच निर्यात: फियो
22-Jul-2024 07:59 PM 1960
नयी दिल्ली 22 जुलाई (संवाददाता) भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा है कि सरकार के विदेश व्यापार को बढ़ाने के लिए उठाए गए ठोस सुधारों और सुविधाजनक उपायों ने भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है। श्री कुमार ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में व्यापार (वस्तुओं और सेवाओं) की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति के साथ जारी भू-राजनीतिक बाधाओं के बीच भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की ओर से हालांकि कम मांग के कारण वस्तु निर्यात में कमी आई, लेकिन सेवा निर्यात ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 में कुल व्यापार घाटा 121.6 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष 2023-24 में 78.1 अरब डॉलर हो गया। श्री कुमार ने कहा कि कच्चे तेल सहित आयातित वस्तुओं की कम कीमतों ने भी व्यापार घाटे को नियंत्रण में रखने में मदद की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^