भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के समय बनाये गये नौ नये जिलों को किया निरस्त
28-Dec-2024 07:51 PM 8521
जयपुर, 28 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाये गये नये जिलों में नौ जिलों एवं तीन नये संभागों को निरस्त करने का फैसला किया हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों को इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने पिछली सरकार के समय में गठित जिलों और संभागों का पुनः निर्धारण किया है, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल सात संभाग और 41 जिले होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^