भजनलाल की पाटिल से मुलाकात
18-Jun-2024 11:39 PM 6759
जयपुर, 18 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की। श्री शर्मा ने नई दिल्ली में श्री पाटिल से यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री पाटिल को राजस्थान में जल जीवन मिशन तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) की प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश से जुड़े अन्य विकासोन्मुख विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^