भजनलाल दक्षिण कोरिया एवं जापान की अपनी छह दिन की यात्रा पर हुए रवाना
08-Sep-2024 10:00 PM 3040
नई दिल्ली/जयपुर, 08 सितम्बर (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दक्षिण कोरिया एवं जापान की अपनी छह दिन की यात्रा पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ रविवार शाम को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दक्षिण कोरिया के सियोल के लिए रवाना हुए। प्रतिनिधिमण्डल में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^