भगवान महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक: बिरला
21-Sep-2024 12:37 AM 5489
सागर, 20 सितंबर (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक है। शांति सद्भाव के लिए दुनिया को भी अहिंसा का मार्ग अपनाना होगा। श्री बिरला मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र मे विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के 42 वे दीक्षा दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री बिरला ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के विचार ही समाज जीवन मे परिवर्तन कर सकते है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि समाधिष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने इस देश के अंदर आध्यात्मिक, धर्म, सामाजिक और अपने देश के बने छोटे लघु उद्योग जैसे सामाजिक सरोकार से जुडे परिवर्तन किए। आध्यात्मिक मार्ग सत्संग ज्ञान पूरे देश को हमेशा जीने की राह और जीवन की चुनौतियो से लड़ने का साहस दिलाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^