भारतीय सेना हमेशा आवाम के साथ खड़ी है: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर
28-Mar-2022 11:20 PM 7784
जम्मू 28 मार्च (AGENCY) सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं और स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए व्हाइट नाइट कोर के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने आश्वासन दिया कि भारतीय सेना हमेशा शांति और समृद्धि के लिए आवाम की आकांक्षाओं के साथ खड़ी है। सोमवार को पुंछ जिले में मेंढर महोत्सव में बोलते हुए जनरल ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय विकास सुनिश्चित करने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे नशीली दवाओं के दुरुपयोग और प्रचार के नुकसान से सावधान रहने के लिए भी आगाह किया। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा, “हम सभी प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र में शांति और समृद्धि के वातावरण को बनाए रखना जाए। इसके लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।” गौरतलब है कि भारतीय सेना की भीमबेर गली ब्रिगेड ने ‘ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन’ के तत्वावधान में 27 से 28 मार्च तक मेंढर शहर में एक मेगा सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^