भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पराग जैन को रॉ प्रमुख नियुक्त किया गया
28-Jun-2025 07:47 PM 2525
नयी दिल्ली 28 जून (संवाददाता) भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। कार्मिक,जन शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पंजाब कैडर के 1989 बैच के अधिकारी श्री जैन को केबिनेट सचिवालय के अंतर्गत आने वाले रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने के दिन से दो वर्ष या अगले आदेश तक होगा ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^